- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News To Go From Hanumangarh To Haridwar Now You Have To Wait For 6 Days Ambala Station Will Go Till March 18
हनुमानगढ़ से हरिद्वार जाने के लिए अब 6 दिन करना पड़ेगा इंतजार, 18 मार्च तक अंबाला स्टेशन ही जाएगी
रेलवे प्रशासन की ओर से मुरादाबाद मंडल के रायवाला-ऋषिकेश स्टेशनों के मध्य अनुरक्षण कार्य के कारण ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण इस रेल सेवा की आंशिक रद्द अवधि को बढ़ाकर 18 मार्च कर दिया गया है। सीनियर डीसीएम ने बताया कि ट्रेन संख्या 24888 बाड़मेर-ऋषिकेश ट्रेन अंबाला-ऋषिकेश के मध्य रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 24887 ऋषिकेश-बाड़मेर ट्रेन ऋषिकेश-अंबाला के मध्य 18 मार्च तक रद्द रहेगी। इस कारण हनुमानगढ़ से जाने वाले यात्रियों काे हरिद्वार और ऋषिकेश जाने के लिए इस ट्रेन की सुविधा के लिए 18 मार्च तक इंतजार करना पड़ेगा। ऐसे में यहां के लोगों के पास इस ट्रेन से अंबाला तक आवाजाही की जा सकती है। हरिद्वार तक जाने के लिए बस या निजी वाहन ही विकल्प है।
बाड़मेर-ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन आंशिक रद्द की अवधि को बढ़ाया