- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News Today 165 Board Centers Will Conduct 10th Board Examinations
आज जिले के 165 केंद्रों पर होंगी 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
हनुमानगढ़|राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षाएं आज से शुरू होंगी। जिले भर से 56 हजार 818 स्टूडेंट्स परीक्षाएं देंगे। इनमें कक्षा 10वीं के 32 हजार 203 और कक्षा 12वीं के 24 हजार 615 स्टूडेंट्स शामिल होंगे। 165 परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। 45 केंद्र पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरों से लेस हैं। 24 केंद्र शहरी एवं 141 केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए हैं, जिनमें 160 केंद्रों में सेकंडरी एवं सीनियर सेकंडरी एवं 5 केंद्रों पर सिर्फ सेकंडरी की परीक्षा होगी।