पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hanumangarh News Rajasthan News Today Is The Last Day To Submit Hard Copy Of 3730 Applications Submitted For Liquor Shops

शराब दुकानों के लिए 3730 आवेदन जमा हार्ड कॉपी जमा कराने का आज अंतिम दिन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शराब दुकानों के आबंटन के लिए मिले आवेदनों की लॉटरी 12 मार्च को सुबह 11 बजे जंक्शन स्थित व्यापार संघ धर्मशाला में निकाली जाएगी। इसके लिए हार्ड कॉपी जमा कराने का सोमवार को अंतिम दिन है जिसमें शाम छह बजे तक ही हार्ड कॉपी जमा होगी। डीईओ संजीव पटावरी ने बताया कि विभाग की वेबसाइट से 5500 ऑनलाइन आवेदन डाउनलोड हुए जिसमें देशी शराब दुकानों के 3400 एवं विदेशी शराब दुकानों के लिए 330 आवेदन जमा होने के साथ वेरिफाई हो चुके हैं। विभाग को आवेदन शुल्क के तौर पर करीब 10 करोड़ से अधिक आय की उम्मीद है। यहां बता दें कि प्रति दुकान लाइसेंसी फीस 30 हजार रखी गई है। इसके तहत अनुसार पेमेंट लिंक 7 मार्च तक दिया गया था। लॉटरी के लिए आवेदन की हार्ड कॉपी 9 मार्च को शाम 6 बजे तक टाउन स्थित आबकारी कार्यालय में जमा होगी। अधिकारियों के मुताबिक सबसे पहले भादरा और सबसे अंत में हनुमानगढ़ सर्किल की दुकानों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। कलेक्टर की अध्यक्षता वाली कमेटी की ओर से सुबह 11 बजे लॉटरी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आवेदकों को प्राप्ति रसीद के आधार पर ही लॉटरी स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा।

पल्लू की दुकान पर सबसे अधिक 225 आवेदन

पल्लू की शराब दुकान पर सबसे अधिक करीब 225 आवेदन आए हैं। वहीं अंग्रेजी शराब दुकानों में जंक्शन की सात दुकानों पर 230 से अधिक एवं भादरा की तीन दुकानों पर 125 से अधिक आवेदन आए हैं। इसके अलावा जिले की 30 दुकानों पर एक भी आवेदन नहीं आया हालांकि विभाग को उम्मीद है कि शराब व्यवसायी इन दुकानों के लिए डीडी के साथ आवेदन कर सकते हैं। यहां बता दें कि जिले का आबकारी राजस्व लक्ष्य 170 करोड़ है जिसमें 153 करोड़ की शराब दुकानों पर आवेदन आ चुके हैं। वहीं 17 करोड़ का लक्ष्य शेष 30 दुकानों से अर्जित किया जाना है।

शराब दुकानों की आंवटन लाॅटरी 12 मार्च को
खबरें और भी हैं...