पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hanumangarh News Rajasthan News Two Bookies Arrested Including Cash Of Five Thousand And More Than Twenty Thousand

पांच हजार की नकदी व बीस हजार से अधिक हिसाब सहित दो सटोरिए गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस ने रविवार को सट्‌टा खाईवाली करते दो जनों को नकदी सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 5455 रुपए नकदी और 20 हजार से अधिक हिसाब बरामद हुआ। टाउन पुलिस के अनुसार एएसआई प्रकाश स्वामी, हैड कांस्टेबल सरजीत सिंह, कांस्टेबल राकेश रमाना व मनोज ने गश्त के दौरान नरेंद्र कुमार पुत्र महेंद्र प्रताप सुथार निवासी वार्ड 29 टाउन को 4410 रुपए नकदी सट्‌टा पर्ची सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 15 हजार का हिसाब मिला। वहीं सदर पुलिस ने सुरेशिया हाल धोलीपाल के रहने वाले कानू पुत्र रमेश नायक को 1045 रुपए नकदी और पांच हजार के हिसाब सहित गिरफ्तार किया।

खबरें और भी हैं...