- Hindi News
- National
- Bhadra News Rajasthan News Two Burglars Arrested For Stealing In The Shop
दुकान में चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार
रावतसर| पड़ोसी की दुकान में चोरी करने वाले पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। दर्ज मुकदमे के अनुसार इन दोनों ने रावतसर में डीआरपी कॉलेज के पास सुरेश कुमार के चाय के होटल का शटर तोड़कर 7 मार्च की रात गैस सिलेंडर व एक हजार की नकदी, चांदी के नग लगी अंगूठी चुरा ली थी। चोरी के बाद पड़ोसी दुकानदार अजय कुमार व नरेंद्र दो दिन तक दुकान पर नहीं आए तो सुरेश कुमार को इन दोनों पर चोरी करने का शक हुआ। सुरेश कुमार ने उनके घर जाकर उनसे अपने होटल में हुई चोरी के बारे में बताया। उनकी रसोई में अपना सिलेंडर लगा देख उनसे इसे वापस करने को कहा तो दोनों टालमटोल करने लगे। इसके पश्चात कुछ दिनों से दोनों गायब हो गए। इस पर सुरेश कुमार ने 12 मार्च को पुलिस मे मुकदमा दर्ज करवाया। शुक्रवार को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अजय कुमार व नरेन्द्र को गिरफ्तार कर चोरी की वारदात के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी। इस होटल में करीब 6 माह पूर्व भी चोरी हुई थी। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में अन्य चोरियों का भी खुलासा हो सकता है क्योंकि दोनों चोर दिन में दुकान में काम करते हैं व रात के समय चोरी की वारदात का अंजाम देते हैं,