- Hindi News
- National
- Nohar News Rajasthan News Villagers Upset Due To Rainy Water Filled On The Road
सड़क पर भरे बरसाती पानी से ग्रामीण परेशान
चारणवासी|मलवानी में से मल्लेंका (हरियाणा) जाने वाली संपर्क सड़क के गड्ढों में बरसाती पानी भरने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण भरतलाल सोनी, जयसिंह राठौड़, हरदाल सोनी आदि ने बताया कि वार्ड 5 स्थित मोड पर सड़क डेढ़ सौ फुट में टूटी हुई होने के कारण बरसात के दिनों पानी से भर जाती है। जमा पानी की निकासी नहीं होने के कारण कई दिनों तक पानी सड़क भरा रहता है। इस कारण मच्छर पनपते ही हैं वहीं गड्ढे में पानी भरा हुआ होने के कारण वाहन चालकों को उसकी गहराई का पता नहीं चल पाता। कंकरीट पानी में नजर नहीं आती और दुपहिए वाहन चालक फिसल जाते हैं। फेफाना व रतनपुरा से मल्लेंका जाने की प्रमुख सड़क होने के कारण दिन भर वाहनों की आवाजाही रहती है। ग्रामीणों ने कई बार गड्ढों में मलबा भरा लेकिन कुछ दिनों के बाद हालात वो ही बन जाते हैं। ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से गांव की आबादी क्षेत्र में लेवल सही कर सीमेंटेड सड़क निर्माण की मांग की है।