- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News Vyas Welcomed On 1800 Km Cycle Journey From Mumbai To Hanumangarh To Convey The Message Of Peace In The Country
देश में शांति का संदेश देने के लिए मुंबई से 1800 किमी साइकल यात्रा पर निकले व्यास का हनुमानगढ़ में स्वागत
हनुमानगढ़|देश में शांति का संदेश देने के लिए वाशिम महाराष्ट्र से वाघा बॉर्डर के लिए एक मार्च को साइकल यात्रा पर निकले नारायण व्यास का यहां पहुंचने पर रविवार को टाउन में युवाओं की ओर से स्वागत किया गया। व्यास 1800 किमी साइकल का सफ़र पांच राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल से गुजरते हुए 10 दिन में पूरा करेंगे। विकास डोडा ने बताया कि नारायण व्यास ने यात्रा का उद्देश्य देश में अमन चैन व शांति के लिए संदेश देना है। साथ ही नियमित साइकल चला कर आमजन को स्वस्थ्य रहने के लिए जागरूक करना है। टाउन में दीपक धूड़िया,राजीव छोड़ा,भप्पी चुघ,टिंकू सेतिया, नंदीप कथूरिया ,अभिनंदन खुराना,अरविंद चराया आदि ने माला पहना कर स्वागत किया।