पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ratanpura News Rajasthan News Water Supply Of Half A Dozen Villages Stalled For Three Days People Getting Upset

तीन दिन से आधा दर्जन गांवों की जलापूर्ति ठप, लाेग हो रहे परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चारणवासी| गांव के हेड वाटर वर्क्स का डिस्कॉम द्वारा बिजली कनेक्शन काटने के कारण तीन दिनों तक जलापूर्ति ठप रहने से लोगों को पेयजल की समस्या हुई। विदित रहे कि बकाया के कारण मंगलवार को कनेक्शन काटा गया था। गुरुवार को डिस्कॉम ने कनेक्शन जोड़ दिया था। लेकिन रात दस से चार बजे तक रतनपुरा जीएसएस से थ्री-फेस बिजली आपूर्ति न होने के कारण तीसरे दिन भी सप्लाई नहीं हुई। वाटर वर्क्स के कर्मचारी कालूराम सोलड़ा ने बताया कि रतनपुरा जीएसएस के कर्मचारी ने गुरुवार की रात बिजली सप्लाई न हाेने की सूचना देने की बजाए फोन बंद कर लिया गया था, जिस कारण रात भर जाग कर लाेग बिजली आने का इंतजार करते रहे।
खबरें और भी हैं...