- Hindi News
- National
- Rawatsar News Rajasthan News Wet Towel Was Dried On Iron Wire Death Due To Current
लोहे की तार पर सुखाया था गीला तोलिया, करंट से मौत
रावतसर|गीला तोलिया तार पर सुखाने के दौरान करंट लगने से एक हलवाई की मौत हो गई। हलवाई का काम करने वाला रामचन्द्र पुत्र पूर्ण दास स्वामी निवासी पातलीसर बड़ा शुक्रवार सुबह नहाने के पश्चात अपना गीला तोलिया लोहे की तार पर सुखा रहा था तभी करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने बताया कि उसका पिता रामचन्द्र 20 वर्ष से रावतसर में लालजी हलवाई के अधीन काम करता था। यहां पर किराये पर मकान लेकर रहता था। शुक्रवार सुबह आठ बजे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।