- Hindi News
- National
- Rawatsar News Rajasthan News While Applying Water To The Field The Tubewell Caused A Current The Worker Died
खेत में पानी लगाते समय ट्यूबवैल से करंट लगा, मजदूर की मौत
खेत में ट्यूबवैल से पानी लगाते समय ट्यूबवैल में करंट आने से एक मजदूर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गोविंद राम पुत्र मिसरा राम जाति नायक उम्र 25 वर्ष निवासी बिझासर 1 मार्च को रामरख पुत्र रावता राम जाट निवासी धन्नासर के खेत में पानी लगा रहा था। इस दौरान अचानक ट्यूबवैल में करंट आ गया। इससे गोविंद को करंट लग गया। गंभीर हालात में उसे सरकारी अस्पताल रावतसर लाया गया। यहां से हालात गंभीर होने के चलते जयपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान गोविंद की मौत हो गई। मृतक के पिता मिसरा राम की सूचना पर पुलिस थाना रावतसर में मर्ग दर्ज की गई है।