पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जयपुर. मध्यप्रदेश के सियासी घमासान के बीच जयपुर में रखे गए कांग्रेस के 82 विधायक रविवार को भोपाल रवाना हो गए। राज्यपाल लालजी टंडन ने कमलनाथ सरकार को 16 मार्च को फ्लोर टेस्ट कराने के लिए कहा है। इसी के मद्देनजर कांग्रेस के विधायक भोपाल आ रहे हैं।

शनिवार काे कुछ विधायकाें ने मेंहंदीपुर बालाजी के दर्शन किए और सरकार बचाने की मन्नत मांगी। दाे रिजॉर्ट में ठहरे विधायक शनिवार दाेपहर अलग -अलग बैठकें करते दिखे। इसी दिन दोपहर में इनसे मिलने कांग्रेस नेता महेश जाेशी और महेंद्र चाैधरी पहुंचे। कुछ देर बाद मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत भी विधायकों से मिले। उन्हें आगामी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। गहलोत ने ही इन्हें बुधवार को सांगानेर एयरपाेर्ट पर रिसीव भी किया था।
विधायकों को लालच दिया जा रहा: गहलोत
गहलोत ने शनिवार को कहा, “भाजपा ने देश में आतंक का माहाैल पैदा कर दिया है। कांग्रेस विधायकाें काे डराया-धमकाया जा रहा है। लालच दिए जा रहे हैं। इसी वजह से इन विधायकाें काे राजस्थान शिफ्ट किया गया। भाजपा खुलेआम बेशर्मी से हॉर्स ट्रेंडिंग कर रही है। बेंगलुरु में एक विधायक के पिताजी 3 दिन बैठे रहे, उन्हें मिलने नहीं दिया गया। मध्य प्रदेश के बाद अब गुजरात के विधायक जयपुर आ रहे हैं।”
हंसी - मजाक करते दिखे विधायक
शनिवार सुबह कुछ विधायक देर से जागे। नाश्ते के बाद ट्री हाउस रिजॉर्ट में ठहरे 38 विधायक लंच के लिए ब्यूना विस्टा रेस्टोरेंट पहुंचे। यहां वे उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत और वरिष्ठ पार्टी नेता मुकुल वासनिक के साथ हंसी-मजाक करते नजर आए। लंच के बाद सभी विधायक दो बसों में सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकले। उनके कार्यक्रम के में किसी को जानकारी नहीं दी गई थी। बाद में पता चला कि विधायक मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने गए हैं।
रात में जश्न के साथ डिनर पार्टी

मध्य प्रदेश के कांग्रेसी विधायक दो रिजॉर्ट में ठहरें हैं। इनके लिए दोनों ही रिजॉर्ट्स में डिनर रखा गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.