पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जयपुर. ग्रामीण जिले में पुलिस की अवैध रूप से बड़े पैमाने पर की जा रही अफीम की पैदावार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। शनिवार देर रात को भी जयपुर ग्रामीण इलाके में जमवारामगढ़ थाना पुलिस ने लगातार चौथी बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खेती कर रहे एक किसान को गिरफ्तार कर लिया। उनके खेत में अवैध रूप से उगाये गये 73 हजार 642 अफीम के पौधे बरामद किए गए। इस अभियान के तहत अब तक 2,28,115 अफीम के पौधे जब्त किये जा चुके है।
जयपुर ग्रामीण एसपी शंकर दत्त शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बंशीलाल मीणा निवासी गांव निम्बी, तहसील जमवारामगढ़ है। वह अपने खेत में गेहूं की फसल के बीच में दो स्थानों पर अवैध अफीम की खेती कर रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर जमवारामगढ़ सीओ चंद्र सिंह रावत और थानाप्रभारी रामकिशोर शर्मा के नेतृत्व में 29 पुलिसकर्मियों की टीम ने देर रात खेत में दबिश दी।
जिसमें पुलिस टीम ने 610 किलो वजनी 73,642 पौधे बरामद किए और किसान बंशीलाल मीणा को गिरफ्तार कर लिया।एडिशनल एसपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि आरोपी बंशीलाल कई सालों से डोडा पोस्त का नशा करता है तथा पिछले 2-3 सालों से अपने खेत में गेहूं की फसल के बीच में अफीम की खेती कर रहा है। अवैध रूप से उगाई गई अफीम की खेती से लाखों रूपये कमाने का मंसूबा था।
फोटो व रिपोर्ट: मुकेश प्रजापति








Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.