जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इससे पहले वे उमा भारती और नितिन गडकरी से भी मिले। इस दौरान सीएम गहलोत ने पीएम मोदी से किसानों से लेकर रिफाईनरी तक पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि पीएएम मोदी और उमा भारती से ये शिष्टाचार मुलाकात है। जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
अशोक गहलोत ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी से हुई चर्चा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएम से किसानों के लिए मूंग की खरीद एवम उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की। हमारी जो योजनाएं रुकी हुई थीं उन पर भी चर्चा की। जिसमें रिफाईनरी की, ब्रॉडगेज की, डूंगरपुर-बांसवाड़ा-रतलाम, सरमथुरा-गंगापुर सिटी वाया करौली, नसीराबाद-सवाईमाधोपुर वाया टोंक और मेमू कोच फैक्ट्री भीलवाड़ा के बारे में चर्चा हुई।
इसके साथ केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती से मुलाकात के दौरान अशोक गहलोत ने प्रदेश की महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए केन्द्र सरकार से त्वरित कार्यवाही और आवश्यक वित्तीय मदद दिलवाने का आग्रह किया।
अशोक गहलोत के ट्वीट
मुख्यमंत्री बनने के बाद आज यहां दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से शिष्टाचार भेंट की। किसानों के लिए मूंग की खरीद एवम उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) February 5, 2019
दिल्ली के सी.जी.ओ. कॉम्पलेक्स में केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री सुश्री उमा भारती से मुलाकात कर प्रदेश की महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए केन्द्र सरकार से त्वरित कार्यवाही और आवश्यक वित्तीय मदद दिलवाने का आग्रह किया। pic.twitter.com/kjBFqi44po
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) February 5, 2019
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.