पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Ashok Gehlot On Jyotiraditya Scindia Resigns From Congress Social Media Reaction News And Updates On Mp Political Developments

सिंधिया ने लोगों के साथ विश्वासघात किया, ऐसे लोग जितना जल्द पार्टी छोड़ दें, उतना अच्छा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अशोक गहलोत और ज्योतिरादित्य सिंधिया, फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar
अशोक गहलोत और ज्योतिरादित्य सिंधिया, फाइल फोटो।
  • लिखा- भाजपा के साथ हाथ मिलाना नेताओं की स्व-राजनीतिक महत्वाकांक्षा को दर्शाता है
  • सिंधिया ने लोगों के विश्वास के साथ-साथ विचारधारा के साथ भी विश्वासघात किया है

जयपुर. मध्य प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर सिंधिया पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सिंधिया ने लोगों के विश्वास के साथ-साथ विचारधारा के साथ भी विश्वासघात किया है। इन्होंने साबित कर दिया है कि ऐसे लोग बिना सत्ता के कामयाब नहीं हो सकते हैं। बेहतर होगा ऐसे लोग जितना जल्द पार्टी छोड़ दें। 

उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि राष्ट्रीय संकट के समय में बीजेपी के साथ हाथ मिलाना नेताओं की स्व-राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के बारे में बताता है। खासकर जब भाजपा अर्थव्यवस्था, लोकतांत्रिक संस्थानों, सामाजिक ताने-बाने और साथ ही न्यायपालिका को बर्बाद कर रही है।

अशोक गहलोत का ट्वीट

इससे पहले मंगलवार को सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा भेजा। इसके बाद कांग्रेस ने आदेश जारी करते हुए सिंधिया को पार्टी से बर्खास्त कर दिया।

खबरें और भी हैं...