पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Ashok Gehlot Sachin Pilot Meets In Congress President Sonia Gandhi In Delhi Today; Speak Over Rajya Sabha Candidate Name Tariq Anwar Dinesh Khodaniya

तारिक अनवर हो सकते हैं कांग्रेस के राजस्थान से राज्यसभा प्रत्याशी, दिनेश खोडनिया के नाम पर भी चर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारिक अनवर। - Dainik Bhaskar
तारिक अनवर।
  • सूत्रों के मुताबिक- कांग्रेस आलाकमान की ओर से अनवर के नाम को लगभग फाइनल किया जा चुका है
  • राजस्थान में तीन सीटों पर चुनाव होने हैं, इनमें से दो कांग्रेस और एक भाजपा के खाते में जाना लगभग तय

जयपुर(प्रेम प्रताप सिंह). कांग्रेस नेता तारिक अनवर को राजस्थान से राज्यसभा प्रत्याशी बनाया जा सकता है। कांग्रेस आलाकमान की ओर से अनवर के नाम को लगभग फाइनल कर दिया गया है। जबकि डूंगरपुर के दिनेश खोडनिया के नाम पर मंथन चल चल रहा है।


राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर सियासी जोड़-तोड़ शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री गहलोत ने शनिवार को राज्यसभा सीटों को लेकर नाम तय करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात की थी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी दिल्ली में हैं।


प्रदेश में राज्यसभा के लिए तीन सीटों पर होने वाले चुनाव में कांग्रेस के खाते में दो सीटें जाना तय माना जा रहा है। जबकि एक सीट भाजपा के खाते में जाएगी। दो सीटों में से एक सीट पर प्रदेश के किसी नेता का और एक सीट पर प्रदेश से बाहर के नेता का नाम तय किए जाने की बात है।


राज्यसभा की रेस से हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा, अलवर के पूर्व सांसद भंवर जितेंद्र सिंह का नाम बाहर हो चुका है। सूत्रों का का कहना है कि होली के बाद कांग्रेस आलाकमान की ओर से दो सीटों के लिए नामों का ऐलान किया जाएगा। तारिक अनवर बिहार की कटिहार लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर तीन और एनसीपी के टिकट पर एक बार सांसद रह चुके हैं। 

खबरें और भी हैं...