पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Big Difference In Registration Fees Of Girls In JEE Main And NEET Examination Conducted By National Testing Agency, No Intention To Revise

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित जेईई मेन व नीट परीक्षा में लड़कियों की रजिस्ट्रेशन फीस में बड़ा अंतर, रिवाइज करने की मंशा नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar
प्रतीकात्मक फोटो।
  • आरटीआई से पूछा- 1 एजेंसी, 2 परीक्षाएं, गर्ल्स रजिस्ट्रेशन फीस 5 गुना ज्यादा क्यों?
  • एनटीए ने जवाब दिया- हमारा काम एग्जाम्स करवाना, फीस तय करना नहीं

जयपुर (दीपक आनंद). नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित होने वाली देश की दो सबसे बड़ी परीक्षाओं जेईई मेन व नीट में लड़कियों की रजिस्ट्रेशन फीस में पांच गुना का अंतर है।  बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जहां जेईई मेन में लड़कियों की रजिस्ट्रेशन फीस लड़कों की तुलना में कम है। वहीं नीट में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।  इस संबंध में मध्यप्रदेश के नीमच के आरटीआई एक्टिविस्ट चंद्रशेखर गौर ने आरटीआई लगाई थी। उन्होंने बताया कि फीस में यह अंतर जानने के लिए आरटीआई सबमिट की थी। उधर, नीट 2020 में सामान्य वर्ग (छात्र-छात्रा) की रजिस्ट्रेशन फीस 1500 रुपए है। वहीं जेईई मेन में लड़कों की रजिस्ट्रेशन फीस 650 और लड़कियों की 325 रुपए है। यानि जेईई मेन की तुलना में नीट की रजिस्ट्रेशन फीस करीब करीब पांच गुना अधिक है। नीट में आरक्षित वर्ग की रजिस्ट्रेशन फीस भी जेईई मेन में अनारक्षित वर्ग से अधिक है। इसी के साथ इस विषय पर देश व्यापी बहस छिड़ गई है।
 

हर साल गर्ल्स रजिस्ट्रेशन में बढ़ोतरी,125 करोड़ रु. की आय 2019 में 

जबकि मीटिंग में थे एनटीए अधिकारी, नहीं जताई आपत्ति
पूर्व में एक अन्य आरटीआई में दी गई सूचना के अनुसार नीट की रजिस्ट्रेशन फीस अक्टूबर में तय हो गई थी। संबंधित मीटिंग में मिनिस्ट्री ऑफ हैल्थ, जिपमेर, एम्स व कई राज्यों के मेडिकल एजुकेशन के प्रतिनिधि मौजूद थे। इस मीटिंग में नीट के डायरेक्टर विनीत जोशी व सीनियर डायरेक्टर डाॅ. साधना पाराशर भी मौजूद रहे। लड़कियों की फीस पर किसी ने आपत्ति नहीं जताई। जबकि जेईई मेन्स की फीस के अंतर के बारे में सभी वाकिफ हैं।  लेकिन नीट पर कोई आपत्ति नहीं की गई।

खबरें और भी हैं...