पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
अलवर. जिले में रैणी थाना के अंतर्गत एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसका शव श्मशान घाट में पेड़ से लटा हुआ मिला है। घटना की सूचना के बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रैणी सामुदायिक स्वास्थय केंद्र की मोर्चरी में रखवाया है।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान क्षेत्र के मीना पीथावाला मौहल्ला निवासी रामकिशन मीणा के रूप में हुई है। मृतक का शव श्मशान भूमि के अंदर पेड से लटका मिला है। जिसे ग्रामीणों की मदद से उतारा गया। मृतक ड्राइवर था, जो पिछले दो-तीन दिन से घर से लापता था। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मेडिकल रिपोर्ट आने पर मृतक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मृतक शराब का आदी था।
कंटेंट/फोटो- मनीष बावलिया
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.