पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कांग्रेस विधायक पीआर मीणा बोले- राजस्थान की स्थिति ज्यादा बेहतर नहीं, मंत्री अपने आप को राजा समझ रहे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीआर मीणा (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar
पीआर मीणा (फाइल फोटो)
  • उन्होंने कहा- दो-तीन विधायक अपने आपको मुख्यमंत्री से भी ऊपर समझ रहे
  • पहले भी अपनी ही सरकार के खिलाफ बयान दे चुके हैं पीआर मीणा

जयपुर. गुरुवार को विधानसभा पहुंचे टोडाभीम से कांग्रेस विधायक पीआर मीणा ने अपनी ही सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि राजस्थान की स्थिति ज्यादा बेहतर नहीं है। यहां मंत्री अपने आप को राजा समझ रहे हैं। विधायकों की कोई सुन ही नहीं रहा है। 


पीआर मीणा ने कहा कि मंत्री मुख्यमंत्री की तो सुनें। दो-तीन विधायक तो अपने आपको मुख्यमंत्री से भी ऊपर समझ रहे हैं। इससे अन्य विधायक नाराज हैं। मुख्यमंत्री को मंत्रियों को टाइट करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। उनकी सुनी नहीं जा रही है।


पीआर मीणा इससे पहले भी अपनी ही पार्टी के खिलाफ बयान दे चुके हैं। तब उन्होंने कहा था कि कांग्रेस सरकार में ही कांग्रेस के विधायकों का काम नहीं हो रहा। इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा में हार का जिम्मेदार अशोक गहलोत को ठहराया था। इसके बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस भी भेजा गया था।

खबरें और भी हैं...