पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जयपुर. झालाना आरटीओ ऑफिस में शुक्रवार काे लर्निंग लाइसेंस बनवाने आए एक दिव्यांग के सामने अजीबोगरीब स्थिति पैदा हाे गई। दिव्यांग जैसे ही मास्क लगा कर खांसते हुए लर्निंग लाइसेंस हाॅल में पहुंचा ताे यहां बैठे आरटीओ इंस्पेक्टरों ने उसे काेराेना संदिग्ध बताकर लाइसेंस बनाने से मना कर दिया।
पीड़ित डीटीओ के पास पहुंच गया
निरीक्षक ने बताया कि दिव्यांग बार खांस रहा था। जुकाम लगी थी। दिव्यांग राधेश्याम सैनी के फार्म पर निरीक्षक ने काेराेना संदिग्ध लिख दिया। पीड़ित डीटीओ के पास गया पहुंच गया। डीटीओ ने सावधानी बरते हुए लाइसेंस जारी करने के निर्देश दिए।
डीटीओ लाइसेंस संजय शर्मा बोले- दिव्यांग की तारीख नहीं थी, इसीलिए उसे लाइसेंस तारीख के दिन आने के लिए कहा था, बाद में उसका लाइसेंस बनवा दिया गया। ऑफिस में हर दिन करीब 350 से अधिक लाेग लाइसेंस बनाने आते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.