पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जयपुर (महेश शर्मा). कोरोना ने होटल-टूरिज्म इंडस्ट्री को सबसे बड़ा झटका दिया है। स्मारकों पर घूमने आने वाले पर्यटकों की संख्या गिरकर गिनी-चुनी रह गई है। जयपुर में 19 से 21 अप्रैल तक होने वाले ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार (जीआईटीबी) को स्थगित कर दिया है। शुक्रवार को पर्यटन विभाग ने फिक्की की राय पर यह निर्णय लिया है। यह ट्रेवल बाजार देश का सबसे बड़ा टूरिज्म मार्ट माना जाता है। वायरस का बड़ा नुकसान बड़ी सितारा होटलों को होने जा रहा है। रही-सही कसर वीजा नहीं पाबंदी ने पूरी कर दी है। ऑफ सीजन में कई बड़ी होटलों के बंद होने के आसार हैं। दो दिन में कई होटलों के यहां मीटिंग होकर स्टाफ कम करने की बातें भी बाहर आई हैं। सितारा कैटेगरी की होटलों में करीब 5 हजार कमरे हैं। ज्यादातर में बुकिंग कैंसिल हैं।
रणथंभौर में अप्रैल से जून तक रोज 500 से ज्यादा पर्यटक, 30% विदेशी
रणथंभौर जैसी पर्यटन जगहों पर अप्रैल से जून तक की गर्मी में भी रौनक रहती है। यहां रोज 500 से ज्यादा पर्यटक आते हैं। इनमें भी 30% विदेशी आते हैं। वीजा नहीं मिलने की बात से ही होटल इंडस्ट्री में मायूसी आ गई है। राजधानी में भी बड़ी होटलों का यही हाल है, जो तीन दिन पहले तक कोरोना के असर से खुद को दूर बता रही थी। लेकिन अब विदेशियों को वीजा नहीं मिलने की खबर से आहत हैं। बुकिंग धड़ाधड़ रद्द हो रही है।
इसका असर कम से कम 6 महीने तक बताया जा रहा है। यानी कि अगले टूरिज्म सीजन के शुरुआती महीनों तक।
अब तक लगे 3 सबसे बड़े झटके
इस साल टैक्स से राहत दी जाए : होटल एसोसिशन
कोरोना ने इंडस्ट्री को तबाह किया है। सरकार हमें राहत और रियायत दे। जितने टूरिज्म क्रमों के ऊपर टैक्स हैं, वे सालभर के लिए खत्म किए जाएं। -कुलदीप सिंह, प्रेसिडेंट (राटो) और होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन
एक्सपर्ट्स ने कहा- टूरिज्म इंडस्ट्री में कुछ नहीं बचा है
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.