पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जयपुर. सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में एक और व्यक्ति जांच में कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है। जो राजस्थान में तीसरा केस है, इससे पहले दो इटेलियन पर्यटकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। राजस्थान में किसी भारतीय नागरिक में कोरोनावायरस संक्रमण का यह पहला मामला है। पीड़ित व्यक्ति की उम्र 85 साल बताई जा रही है, जो दुबई से लौटा था। व्यक्ति के साथ उसकी पत्नी और बेटे को भी आइसोलेशन में रखा गया है। ये परिवार स्पाइस जेट की फ्लाइट से जयपुर पहुंचा था। जिसके पास फ्लाइट के सभी यात्रियों को ट्रेस किया जा रहा है। साथ ही परिवार के बाकी लोगों की भी स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है।
335 लोगों की हो चुकी जांच
अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि अब तक प्रदेश में एक लाख 77 हजार व्यक्तियों का घर-घर जाकर सर्वे किया जा चुका है। साथ ही संबंधित स्थलों को इन्फेक्शन रहित बनाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। अब तक 335 लोगों के सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। इनमे से 328 निगेटिव और 3 पॉजिटिव पाए गए। शेष 4 सैंपल जांच प्रक्रिया में है। अब जोधपुर मेडिकल कॉलेज में भी कोरोना जांच कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
इटली के व्यक्ति की पहली रिपोर्ट आई थी निगेटिव, दूसरी और तीसरी पॉजिटिव मिली
इससे पहले इटली के नागरिक एंड्री कार्ली 29 फरवरी को एसएमएस अस्पताल में कोरोनावायरस की जांच की गई थी। तब निगेटिव रिपोर्ट आई थी। लेकिन, उनकी स्थिति जब बिगड़ने लगी तब दोबारा एंड्री कॉर्ली का मेडिकल टेस्ट किया गया, जिसमें उनकी कोरोनावायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव होने का संदेह हुआ। 2 मार्च को रक्त का नमूना भारत सरकार के गाइडलाइन के अनुसार पुणे लैब में भिजवाया गया, जो बाद में पॉजिटिव पाया गया। वहीं एन्ड्री कार्ली की पत्नी लोमबार्डीया पीनोकिया भी प्रारम्भिक जांच में पॉजिटिव मिलीं। कन्फर्मेशन टेस्ट के लिए लोमबार्डीया पीनोकिया की ब्लड की जांच नेशनल वायरोलोजी लैब पूणे भिजवाई गई। जो पॉजिटिव आई थी। तब से दोनों एसएमएस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.