पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जयपुर. एसएमएस (सवाई मानसिंह अस्पताल) में भर्ती इटली के दंपत्ती की तबीयत में सुधार हुआ है। सोमवार को गई जांच में इटली की महिला की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। डॉक्टर लगातार दोनों पेशेंट्स पर नजर बनाए हुए हैं। इसी तरह अगर सुधार होता रहा तो महिला को 2 से 3 दिन में छुट्टी दी जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है हर 24 घंटे में दोनों के सैंपल लिए जा रहे हैं। जिसके साथ तबीयत में भी सुधार हो रहा है।
वहीं एसएमएस अस्पताल में अब तक 320 लोगों के सैंपल की जांच की गई है। जिसमें से इटली के दंपत्ति ही पॉजिटिव पाए गए थे। 4 की रिपोर्ट आना अभी बाती है। वहीं बाकी बचे 314 की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है।
गौरतलब है कि 29 फरवरी को एंड्री कार्ली की एसएमएस अस्पताल में कोरोना वायरस की जांच की गई। तब निगेटिव रिपोर्ट आई। लेकिन, उनकी स्थिति जब बिगड़ने लगी तब दोबारा एंड्री कॉर्ली का मेडिकल टेस्ट किया गया, जिसमें उनकी कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजीटिव होने का संदेह हुआ। 2 मार्च को रक्त का नमूना भारत सरकार के गाइडलाइन के अनुसार पुणे लैब में भिजवाया गया, जो बाद में पॉजीटिव पाया गया। वहीं एन्ड्री कार्ली की पत्नी लोमबार्डीया पीनोकिया भी प्रारम्भिक जांच में पॉजीटिव पायी गई। कन्फर्मेशन टेस्ट के लिए लोमबार्डीया पीनोकिया की ब्लड की जांच नेशनल वायरोलोजी लैब पूणे भिजवाई गई। जो पॉजिटिव आई थी। तब से दोनों एसएमएस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.