पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जयपुर. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जहां शहर में महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा था। डीजीपी भूपेन्द्र सिंह ने भी महिला स्टाफ को बधाई देकर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उधर कमिश्नरेट के करधनी थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल कैलाश चंद कुमावत ने एक 60 वर्षीय महिला को थप्पड़ मारा। थप्पड़ इतने जोर से मारा की बुजुर्ग का एक दांत टूट गया। मुहं से खून बहने लगा। यह देख पीड़िता की दो बेटियां व बेटा बचाव करने आया तो उन्हें थाने ले जाकर पीटा। इस घटना से घबराया परिवार सदमे में है। घटना की जानकारी अधिकारियों को मिली ताे उन्होंने मामला शांत करने के लिए पीड़िता से मिन्नतें की। थानाप्रभारी रामकिशन विश्नोई ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि तीन दिन का समय दे दो जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त एक्शन लूंगा। डीसीपी कावेंद्र सिंह सागर का कहना है कि पीड़ितों को लगता है पुलिस ने मारपीट की है तो रपट देनी चाहिए।
पीड़िता की बेटी दीपा ने आरोप लगाया सफाई व्यवस्था को लेकर मीटिंग थी। इसी दौरान प्रतापसिंह नामके व्यक्ति ने विरोध शुरू कर दिया। इसकी पुलिस को सूचना दी। चेतक से हैड कांस्टेबल कैलाश चंद चिल्लाने लगा। वह प्रतापसिंह की सुनने लगा और हमें कहा तुम चुप रहो। ज्यादा बोल मत मारूंगा, मां ने कहा ऐसे कैसे मारेगा? तभी उसने चांटा मारा, मां का दांत टूट गया। मुहं से खून निकलने लगा। इसके बाद और पुलिस आई जो हमे मेडिकल कराने का झांसा देकर थाने ले गए। वहां हमे अलग-अलग कमरों में बिठाया और धमकाया। एक पुलिसकर्मी ने भाई आधार को पीटा। कुछ दिन उसकी शादी होनी है। जानकारी के अनुसार थाने की चेतक में महिला स्टाफ नहीं थी। चेतक में ड्राइवर सहित तीन पुरूष पुलिसकर्मी मौजूद थे। जबकि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो महिलाओं के बीच झगड़ा हुआ है।
अपनों की गलती छिपाने के लिए पुलिस मान मनुहार में जुटी रही...फिर कहा-कार्रवाई करेंगे
बुजुर्ग से मारपीट के बाद पुलिस अधिकारी मामले को दबाने में जुटे रहे। मामला तूल पकड़ता देखकर पुलिस बैकफुट पर आई और पीड़ित परिवार से माफी मांगी। एसएचओ ने तीन दिन में जांच और आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.