पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
भरतपुर. जिले की खोह थाना पुलिस ने रुंध खोह के पहाड़ी जंगलों में अवैध हथियार बनाने के कारखाने का पर्दाफ़ाश किया। पुलिस ने यहां से भारी मात्रा में निर्मित ओर अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कारखाने से एक पचफैरा 315 बोर, तीन पौना 315 बोर, सात बन्दूक 12 बोर, एक कट्टा 315 बोर, दो कट्टा 12 बोर, एक बन्दूक 12 बोर अर्द्वनिर्मित 14 पूर्ण निर्मित व एक अर्द्वनिर्मित एवं 12 बोर के 10 जिंदा कारतूस, 12 बोर के दो खाली खोखा व पांच जिंदा कारतूस 315 बोर, सात खाली खोखा 315 बोर बरामद किये।
ये है चारों गिरफ्तार आरोपी, एक जना फरार
भरतपुर एसपी हैदर अली जैदी के मुताबिक, गिरफ्तारआरोपी जररू मेव पुत्र छोटे खां, शकील मेव पुत्र छोटे खां, शौकत मेव पुत्र छोटे खां और मौसम मेव पुत्र जुम्मा रुंध खोह गांव के ही रहने वाले है। इसके अलावा एक आरोपी सुबदीन पुत्र चाहत मेव निवासी रूंध खोह फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों से मौके से हथियार बनाने के उपकरण जैसे बैरल बनाने के पाइप, आयरन मशीन,छेद करने की हस्तचालित मशीन, ग्राईडर,लकडी के बट, अर्द्धनिर्मित बैरल, बॉडी अर्द्धनिर्मित, ट्रिगर गार्ड, हैमर इत्यादि भारी मात्रा में पाये गये।
दो कांस्टेबलों ने की सूचना पर की गई कार्रवाई
एसपी हैदरअली जैदी को कांस्टेबल नीरज व राजीव ने सूचना दी कि गांव रुंध खोह के पहाडी जंगलों में अवैध हथियार बनाने का कारखाना चल रहा। सूचना पर डीग वृत्ताधिकारी मदन लाल जैफ को ड्रोन कैमरे से जंगलों में निगरानी के निर्देश दिये। इस पर सीओ जैफ ने पहाड़ी पर आने जाने वाले रास्तों को चिन्हित कर ड्रोन कैमरे से निगरानी की। सूचना पुख्ता होने पर कैथवाडा थाना व एसएचओ खोह प्रेम सिंह भास्कर के नेतृत्व में दबिश दी। पुलिस को देखकर वह धौक के पेडों के उपर लगे त्रिपाल से पांच व्यक्ति भागने लगे। जिनमें से चार जनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.