पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जयपुर. प्रदेश में कोरोनावायरस पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से घर-घर सर्वे का अभियान चलाया गया। इसमें 615 टीमों द्वारा 32 हजार 118 घरों का सर्वे किया गया। राजस्थान में अब तक 303 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें 300 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दो पॉजिटिव पाए गए, जबकि एक की रिपोर्ट आनी बाकी है।अतिरिक्त मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने रविवार को कोरोनवायरस को लेकर समीक्षा बैठक की।
सवाई मानसिंह चिकित्सालय के विशेषज्ञों ने बैठक में बताया कि खांसी, जुकाम व बुखार के सामान्य लक्षणों वाले लोग भी कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में सिंह ने कहा कि एडवाइजरी के मुताबिक ही जांच एवं उपचार करें। उन्होंने बताया कि कोरोनावायरस संक्रमण की जांच विशेषकर ऐसे व्यक्तियों के लिए जरूरी है जो पिछले 15 दिनों में कोरोना प्रभावित देश की यात्रा से लौटे हैं अथवा किसी ऐसे व्यक्ति के सीधे सम्पर्क में आए हैं।
सभी को मॉस्क लगाने की जरूरत नहीं
रोहित कुमार सिंह ने आमजन से अपील किया है कि कोरोनावायरस से घबराए नहीं। सावधानी अपनाएं। सभी को मॉस्क लगाने की जरूरत नहीं है। सिर्फ खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ वाले लोग मॉस्क का उपयोग करें।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.