पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रींगस हादसे में घायल हुए युवक ने दम तोड़ा, चार दिन मौत से संघर्ष करता रहा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपने दोस्तों के साथ सेल्फी लेता दिलीप सोनी (फाइल फोटो)। - Dainik Bhaskar
अपने दोस्तों के साथ सेल्फी लेता दिलीप सोनी (फाइल फोटो)।
  • पैदल यात्रा में जा रहे चार दोस्तों पर ट्रक पलट गया था
  • हादसे में 2 लोगों की मौत हुई थी, एक और ने तोड़ा दम

रींगस (सीकर). दोस्तों के साथ खाटूश्यामजी की यात्रा पर पैदल जा रहे युवक दिलीप सोनी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। दिलीप का एसएमएस हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। इस हादसे में अबतक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। एक और घायल सुनील शर्मा की हालत नाजुक है। उसके सगे भाई मनीष और फुफेरे भाई राहुल का पहले ही निधन हो चुका है।

ऐसे हुआ था हादसा
सीकर जिले के रींगस में राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर सिमारला जागीर मोड़ नदी पुलिया के पास पांच मार्च की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां तारों से भरा एक ओवरलोड मिनी ट्रक सड़क किनारे चल रहे बाबा श्याम के जयपुर निवासी पदयात्रियों पर पलट गया। हादसे में जयपुर के चांदपोल में गोविंदरावजी का रास्ता नीलकंठ महादेव मंदिर निवासी राहुल शर्मा (25) तथा मनीष शर्मा (35) की मौत हो गई, जबकि यही के रहने वाले सुनील शर्मा (30) तथा दिलीप सोनी (25) घायल हो गए थे। घायलों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां से जयपुर रैफर कर दिया गया था।
 

खबरें और भी हैं...