पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जयपुर में चौथा मामला आया सामने, स्पेन से लौटे 24 साल के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएमएस अस्पताल में बनाया गया है आइसोलेशन। - Dainik Bhaskar
एसएमएस अस्पताल में बनाया गया है आइसोलेशन।
  • इससे पहले राजस्थान में कोरोनावायरस पॉजिटिव के तीन मामले सामने आ चुके हैं
  • राजस्थान के किसी व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव का ये दूसरा मामला सामने आया है

जयपुर. शहर में कोरोनावायरस पॉजिटिव का चौथा मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार पीड़ित 14 मार्च को स्पेन से भारत लौटा था। जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव पाई गई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित 24 साल का है। जो मैडरिड से दिल्ली और फिर एयर इंडिया की फ्लाइट 491 से दिल्ली से जयपुर पहुंचा था। फिलहाल युवक को आइसोलेशन में रखा गया है। 


इससे पहले राजस्थान में कोरोनावायरस पॉजिटिव के तीन मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें एक 85 साल के भारतीय नागरिक हैं। वहीं दो इटालियन नागरिक हैं। इनमें से एक इटालियन महिला की इलाज के बाद रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। राजस्थान के किसी व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव का ये दूसरा मामला सामने आया है। 

राजस्थान में 3 लाख लोगों की हो चुकी स्क्रीनिंग
गौरतलब है कि अभी तक राज्य में कुल 3 लाख लोगों की कोरोना के संक्रमण की स्क्रीनिंग की गई है तथा कोरोना वायरस के संक्रमण के लिए 370 लोगों की जांच की गई है, जिसमें से केवल तीन ही मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। पीड़ित मरीजों का इलाज सही दिशा में चल रहा है। प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूल, मॉल, सिनेमाहॉल, जिम और कोचिंग सेंटर भी 30 मार्च तक के लिए बंद कर दिए गए हैं।

प्रदेश में पहली बार होने वाला राजस्थानी सिनेमा महोत्सव-2020 अब अप्रेल में होगा आयोजित
प्रदेश में पहली बार जयपुर में आयोजित होने वाला राजस्थानी सिनेमा महोत्सव-2020 कोरोना वायरस के कारण आगे बढ़ा दिया गय है। यह अब 20 से 25 अप्रेल के बीच आयोजित किया जाएगा। पहले यह 25 से 27 मार्च तक होना था। इसके वेन्यू में कोई बदलाव नहीं होगा और यह पहले की तरह जवाहर कला केंद्र में ही होगा। 

खबरें और भी हैं...