पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जयपुर. प्रदेश के जयपुर सहित तीन शहराें में पहली बार बनाए गए दाे-दाे नगर निगमाें के वार्ड आरक्षण की लाॅटरी बुधवार काे निकाली गई। जयपुर में नगर निगम जयपुर हैरिटेज के 100 वार्डाें में से 33 अाैर ग्रेटर नगर निगम के 150 वार्डाें में से 50 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। जाेधपुर में दाेनाें निगमाें के 160 तथा काेटा में दाेनाें निगमाें में 150 सीटें हैं। हाईकाेर्ट के निर्देशानुसार आगामी 18 अप्रैल तक निगम के चुनाव संपन्न कराए जाने हैं।

जयपुर के जिला निर्वाचन विभाग ने कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निगम हैरिटेज व नगर निगम ग्रेटर के वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाली। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर डॉ. जोगाराम के निर्देश पर एडीएम-2 पुरुषोत्तम शर्मा ने लॉटरी निकाली। लॉटरी के दौरान भाजपा नेताओं ने परिसीमन को लेकर सवाल उठाए। कलेक्टर डॉ. जोगाराम, निगम प्रशासक विजय पाल सिंह, किशनपाल से कांग्रेस के विधायक अमीन कागजी और बगरू से विधायक गंगा देवी, बीजेपी विधायक कालीचरण सराफ, सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी, विद्याधर नगर विधायक नरपत सिंह राजवी, निवर्तमान उपमहापौर मनोज भारद्वाज सहित बीजेपी प्रतिनिधि मौजूद रहे। नगर निगम क्षेत्र में 2011 की जनगणना की जनसंख्या के आधार पर लॉटरी निकाली गई। जयपुर नगर निगम हैरिटेज में ओबी के 21 वार्ड में से 7 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है। एससी के 11 वार्ड में से 4 महिलाओं के वार्ड है। एसटी के तीन वार्ड में से एक वार्ड महिलाओं के लिए और सामान्य के 65 वार्ड में से 21 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है। 1. ओबीसी वार्ड :- 1,6,7,9,13,14,17,29,37,48,64,69,73,95 ओबीसी महिला वार्ड :- 2,18,27,28,59,74,78 2. एससी वार्ड :- 8,57,62,66,77,84,96 एससी महिला वार्ड :- 40,82,97,99 3. एसटी वार्ड :-11, 100 एसटी महिला वार्ड :- 46 4. सामान्य वार्ड :- 3, 5,15,19,20,22,24,25,26,30,31,32,33,34,35,38,39,41,42,43,45,49,50,51, 55,58,60,65,67,70,71,75,76,80,83,86,87,88,89,90,91,93,94,98 सामान्य महिला वार्ड :- 4,10,12,16,21,23,36,44,47,52,53,54,56,61,63,68,72,79,81,85,92
एससी के 22 वार्ड में से 7 वार्ड महिलाओं के हैं
जयपुर नगर निगम ग्रेटर में ओेबीसी के 32 वार्ड में से 11 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है। एससी के 22 वार्ड में से 7 वार्ड महिलाओं के है। एसटी के 7 वार्ड में से 2 वार्ड महिलाओं के लिए और सामान्य के 89 वार्ड में से 30 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है।
1. ओबीसी वार्ड :-14,17,23,25,29,34,47,52,54,58,62,65,73,76,82,83,100,126,129,131,141
ओबीसी महिला वार्ड :- 4,44,50,51,60,75,114,116,130,138,143
2. एससी वार्ड :- 31,49,56,80,91,98,107,108,110,112,113,123,139,144,147
एससी महिला वार्ड :- 88,105,111,122,132,136,140
3. एसटी वार्ड :- 86,101,106,117,120,
एसटी महिला वार्ड :- 109,119
4. सामान्य :- 2,3,6,9,10,13,18,19,20,22,26,28,30,32,35,36,37,38,39,40,41,42,53,55,57,59,63,64,66,67,68,69,70,71,72,78,81,84,85,93,96,99,102,103,104,115,121,125,128,133,134,135,137,142,145, 148, 150
सामान्य महिला वार्ड :- 1, 5,7,8,11,12,15,16,21,24,27,33,43,45,46,48,61,74,77,79,92,94,95,97,118,124,127,149
भाजपा विधायकों ने परिसीमन को लेकर उठाया एतराज
मालवीय नगर से भाजपा विधायक कालीचरण सराफ और सांगानेर से विधायक अशोक लाहोटी ने लॉटरी के दौरान परिसीमन को लेकर एतराज उठाया। कालीचरण ने कहा कि गत 53 वर्ष से बापू नगर एक ही वार्ड व एक ही थाना हुआ करता था। अब दो भागों में बांट दिया गया।
उन्होंने अपने बगल में बैठे कांग्रेस विधायक अमीन कागजी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इनकी पार्टी के कहने पर कर्मचारियों ने काम किया है। परिसीमन करने वाले कर्मचारियों को इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि ऊपर से जैसा आदेश मिला है वैसा ही कर रहे है।
इधर, लाहोटी ने आरोप लगाया कि परिसीमन राजनीतिक लाइनें खींच कर किया गया है। उनके विधानसभा क्षेत्र में कहीं 4 हजार जनसंख्या पर ही वार्ड का परिसीमन कर गठन कर दिया जबकि कई वार्ड में 13 हजार की जनसंख्या का वार्ड बना दिया गया।
उन्होंने बताया कि अजमेर रोड पर दो वार्ड को हाईवे के दोनों तरफ बना दिया जबकि रोड के दोनों अलग-अलग वार्ड बनाए जा सकते थे। इस पर कलेक्टर डा. जोगाराम ने कहा कि परिसीमन नगर निगम ने किया है। इसमें जिला निर्वाचन का कोई हस्तक्षेप नहीं है। जिला निर्वाचन को लॉटरी की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने इस बारे में जांच कर समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.