जयपुर. प्रदेश में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार काे भी ओले-बारिश ने कहर बरपाया। सीकर, अलवर, दौसा, अजमेर, श्रीगंगानगर, नागौर, चूरू, भरतपुर और हनुमानगढ़ में जबरदस्त ओलावृष्टि के
कारण फसलें चाैपट हाे गई। चूरू में 13 मिमी, श्रीगंगानगर में 7.6, अजमेर में 5.9, जयपुर में 3 मिमी बारिश हुई।
इस बीच, मामला विधानसभा में भी गूंजा। आपदा प्रबंधन मंत्री भंवरलाल मेघवाल ने सदन में कहा कि अब तक जाे रिपोर्ट मिली है, उसके अनुसार 4 और 5 मार्च को हुई ओलावृष्टि से 14 जिले प्रभावित हुए। इनमें से 10 जिलों में भारी तबाही हुई है। कई जगह 90 फीसदी तक फसलें खराब हुई हैं। अगले 10 से 15 दिन में विशेष गिरदावरी करवाकर नुकसान का पूरा मुआवजा किसानाें काे दिलाया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि अभी बरसात व ओलावृष्टि का दाैर जारी है अाैर माैसम विभाग ने अागामी दिनों के लिए भी चेतावनी दे रखी है, इसलिए 10-15 दिनों तक गिरदावरी कराई जाएगी।
नागौर में बिजली गिरने से 2 महिलाओं की मौत
नागौर के लाडनूं क्षेत्र में गीता तथा मींडा गांव में भंवरी देवी की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। भंवरी के पति रामूराम बिजारणियां गंभीर रूप से घायल हो गए। विधानसभा में आपदा प्रबंधन मंत्री भंवरलाल मेघवाल ने इन महिलाअाें के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
इसलिए बिगड़ रहा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी अफगानिस्तान व आस-पास के क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके कारण और अरब सागर से प्रर्याप्त नमी का मिल जाना तथा पूर्वी हवाओं के राजस्थान व आसपास के इलाकों में टकराने तथा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के ऊपर, ऊपरी हवाओं में कम हवा के दबाव का परिसंचरण व एक टर्फ के बनने से मौसम में बदलाव आया है।
राज्य में बरसात और ओलावृष्टि के बावजूद कई स्थानों पर बीती रात तापमान में बढ़ोतरी हुई। जयपुर में बीती रात तापमान मामूली 15.1 डिग्री से 14.4 पर आ गया तो अजमेर में तापमान 17.0 डिग्री से 14.3 डिग्री पर आ गया। वहीं जैसलमेर में तापमान 12.5 डिग्री से बढ़कर 16.3 डिग्री हो गया।
बीती रात कहां कितना रहा तापमान -
अजमेर | 14.3 |
भीलवाड़ा | 12.8 |
वनस्थली | 14.4 |
अलवर | 13.5 |
जयपुर | 14.4 |
पिलानी | 13.5 |
सीकर | 13.0 |
कोटा | 15.6 |
स. माधोपुर | 16.4 |
बूंदी | 15.0 |
चित्तौड़गढ़ | 13.5 |
डबोक | 14.0 |
बाड़मेर | 14.3 |
एरिन रोड | 15.0 |
जैसलमेर | 12.5 |
चूरू | 13.0 |
गंगानगर | 13.7 |
इनपुट व फोटो : दिनेश नैण, देवेंद्र सिकराय, भरतपुर टीम
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.