- सर्वे के अनुसार जयपुर की यंग और वाइब्रेंट पॉपुलेशन इस शहर को दूसरे शहरों से अलग करती है
- कनाडा का वैंकूवर शहर इस लिस्ट में पहले स्थान पर, मलेशिया का क्वालालमपुर दूसरे स्थान पर
Dainik Bhaskar
Sep 03, 2019, 01:11 AM ISTजयपुर. राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत और लजीज व्यंजन दुनिया भर में अपने स्वाद के लिए लोगों की जुबान पर हैं। ऐसे में हाल ही में हुए इंटरनेशनल सर्वे के अनुसार दुनिया भर के 50 फ्रेडंलिएस्ट (दोस्ताना) शहरों के नामों की घोषणा हुई। इसमें प्रदेश की राजधानी जयपुर दुनियाभर के शहरों में 35वें स्थान पर रहा।
जयपुर देश का अकेला ऐसा शहर है, जिसने इस लिस्ट में जगह बनाई है। यानी जयपुर के खान पान और शाही स्वागत के अलावा यहां के लोग विदेशी टूरिस्टों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं, जिसके कारण शहर में इस लिस्ट में खास जगह बनाई।
जयपुर यंग और वाइब्रेंट पॉपुलेशन वाला शहर
सर्वे के अनुसार जयपुर की यंग और वाइब्रेंट पॉपुलेशन इस शहर को दूसरे शहरों से अलग करती है। यह स्टूडेंट फ्रेंडली सिटी और टूरिस्टों के बीच पॉपूलर सिटी है। गुलाबी शहर अपने इतिहास और संस्कृति के लिए दुनिया भर में अलग पहचान बना चुका है। वहीं यहां के खान-पान से लेकर आर्किटेक्चर, आर्ट और म्यूजिक टूरिस्टों को आकर्षित करने के लिए काफी है।
साथ ही यहां बाजारों की रौनके जो इसे बाकि शहरों से जुदा करती अलग अंदाज में खड़ा करती है। इसी के साथ शहर के बीचों बीच स्थित सिटी पैलेस में आज भी रॉयल फैमिली की मौजूदगी पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। लाल रंग के पत्थरों से बने हवा महल के झरोखे लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
जयपुरवासियों का मिलनसार रवैया पसंद
जतंर मंतर में चाइना से घूमने आए कपल दाय चैन और मिंग फाई कहते हैं, हम इससे पहले भी जयपुर आए हैं। यह शहर हमें विजिटर फ्रैंडली लगा। खासकर यहां के स्थानीय लोगों का व्यवहार, दाल बाटी चूरमा और कचौरी हमें काफी पसंद आई।
कनाडा का वैंकूवर शहर इस लिस्ट में पहले स्थान पर रहा। ये शहर अपने मल्टीकल्चर कम्यूनिटी की वजह से लिस्ट में पहले स्थान पर रहा। वहीं मलेशिया का क्वालालमपुर दूसरे स्थान पर रहा, जिसकी वजह यहां पर्यटक और अप्रवासियों की संख्या अच्छी संख्या में है। बेल्जियम का ब्रूग्स शहर तीसरे स्थान पर अपने चार्मिंग एटमॉस्फियर के कारण रहा।
