पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जयपुर. एमपी में चलते सियासी घमासान के बीच कांग्रेस के विधायक जयपुर पहुंचे। जिन्हे जयपुर दिल्ली रोड पर स्थित ब्यूना विस्टा रिजॉर्ट में रखा गया है। भास्कर को मिली जानकारी अनुसार इस होटल में 51 विला हैं जिसमें से 44 रूम बुक किए गए हैं। ऐसा नहीं है कि ये इस रिजॉर्ट में पहली बार कांग्रेस विधायकों को रखा जा रहा है। इससे पहले महाराष्ट्र के सियासी घमासान के बीच भी कांग्रेस विधायक यहां पहुंचे थे।
जानकारी अनुसार, होटल को कुल 50 लोगों की लिस्ट दी गई थी। जिन्हे इस होटल में ठहरना था। जिसमें से 44 के लिए ही रूम बुक किए गए हैं। बता दें कि इस होटल में कुल 51 विला हैं। हालांकि आमेर में एक-दो अन्य होटल को भी चिन्हित किया गया है। विधायकों को एयरपोर्ट से तीन बसों के जरिए होटल ले जाया जाएगा। जहां कुछ लग्जरी गाड़ियों की भी व्यवस्था की गई है। वहीं इन विधायकों को जयपुर में रखने के लिए महेश जोशी और धर्मेंद्र राठौड़ जुटे हुए हैं। इससे पहले महाराष्ट्र में सियासी संकट के समय भी विधायक महेश जोशी ने तमाम व्यवस्था संभाली थी। उन्होंने ही विधायकों के रुकने। होटल तक पहुंचे
पांच सितारा होटल से कम नहीं ये रिजोर्ट
बता दें कि जयपुर दिल्ली रोड से करीब चार किलोमीटर अदंर बना ये रिजोर्ट काफी लग्जरी है। इसमें एक पांच सितारा होटल की सभी सुविधांए उप्लब्ध करवाई गई हैं। जिसमें स्पा, स्वीमिंग पूल, लग्जरी कमरों के साथ आराम की हर सुविधा है। ऑनलाइन देखें दो इस होटल के नॉर्मल कमरे की कीमत करीब 19 से 21 हजार रुपए तक बताई गई है।
टैंकर से होती है पानी की सप्लाई
इस क्षेत्र के गांवों में कई जगह पानी की किल्लत रहती है, ऐसे में पानी के लिए टैंकरों के जरिए सप्लाई की जाती है। इससे पहले महाराष्ट्र में सियासी घमासान के वक्त रिजॉर्ट के रास्ते के बीच आने वाले गांव और गलियों में साफ-सफाई की व्यवस्था भी काफी दुरुस्त कर दी गई थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.