पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जयपुर. जिले के सवाईमाधोपुर थाना बामनवास पुलिस ने रविवार को अपहरण और फिरौती के नौ लाख रुपए मांगने के मामले में फरार मुख्य अभियुक्त को पिपलाई गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इस गांव में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आया था। पुलिस ने ये कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की है।
एसपी सुधीर चौधरी ने बताया- गिरफ्तार आरोपी राजेश पुत्र बजरंगा मीना (33) जिले के थाना बाटोदा स्थित गांव बिछोछ का रहने वाला है। उसपर करौली, टोंक, अजमेर और सवाईमाधोपुर जिलों में सामूहिक दुष्कर्म, हनी ट्रैप, अपहरण, हत्या, आर्म्स एक्ट व पैरोल से फरार जैसे संगीन अपराध दर्ज है।
टोडा के रहने वाले शेर सिंह मीना ने राजेश ओर तीन-चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध अपहरण एवं फिरौती के नौ लाख रूपए मांगने का मुकदमा अक्टूबर 2019 को थाना बामनवास पर दर्ज करवाया था। इसमें आरोपी सुनील, मोहरसिंह, गजराज और राहुल को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेश घटना के बाद से पुलिस से छुपता फिर रहा था, जिसके विरुद्ध न्यायालय से वारंट भी जारी हो चुका है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.