पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पति, दो बच्चियों और मां को फ्लैट में बंद कर महिला ने 10 मंजिला बिल्डिंग से कूद खुदकुशी की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से कूदी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। - Dainik Bhaskar
अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से कूदी महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
  • शुरुआती जांच में पता चला की लड़का नहीं होने से परेशान रहती थी महिला
  • भिवाड़ी की घटना, पड़ोसियों ने गेट खोलकर परिवार को बाहर निकाला

अलवर. भिवाड़ी में रविवार को एक महिला ने अपार्टमेंट की10 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना फूलबाग इलाके में स्थित आशियाना आंगन अपार्टमेंट की है। महिला ने अपनी बुजुर्ग मां, पति और दो बच्चियों को दूसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में बाहर से कुंदी लगाकर बंद कर दिया। इसके बाद 10वीं मंजिल पर पहुंचकर खुदकुशी कर ली।


पड़ोसियों ने फ्लैट का दरवाजा खोलकर अंदर बंद परिवार को बाहर निकाला। फिलहाल ,खुदकुशी के कारणों का सही पता नहीं चल पाया है। हालांकि, पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि महिला दो बच्चियों की मां थी। शादी के 6 साल बाद बेटा नहीं होने से वह अक्सर परेशान रहती थी।


पुलिस ने बताया कि मंजू (32) खैरथल, अलवर की रहने वाली थी। उसकी शादी 6 वर्ष पहले किशनगढ़ निवासी पुष्कर गुप्ता से हुई थी। पुष्कर चाटर्ड अकाउंट हैं। वे आशियाना आंगन में दूसरी मंजिल पर फ्लैट में रहते है। रविवार सुबह फ्लैट पर मंजू के पति, मां और दोनों बच्चियां मौजूद थीं। अचानक किसी बात पर मंजू उन्हें फ्लैट में बंद कर 10वीं मंजिल पर चली गई। मंजू अपनी मां की इकलौती बेटी थी। इसलिए मां भी अक्सर उनके पास ही रहती थी।

फोटो व रिपोर्ट: मनीष बावलिया