पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
अलवर। बड़ौदामेव थानांतर्गत बाई का बास में सोमवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस पर एक पक्ष के लोगों ने पथराव और फायरिंग कर दी। इससे पहले ये रविवार शाम को भी पुलिस पर फायरिंग व पथराव कर चुके थे।
सुबह पथराव करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने गए तो दुबारा उन्होंने पुलिस पर पथराव और फायरिंग कर दी जिसमें लक्ष्मणगढ़ पुलिस उपाधीक्षक भूपेंद्र शर्मा सहित एक हेडकांस्टेबल व अन्य कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं जबकि एक पुलिसकर्मी के हाथ मे फ्रेक्चर आया है। इस पर पुलिस जाप्ता बाई का बास पहुंचा। इससे वहां पर पुलिस और ग्रामीणों में फिर से आमने-सामने हो गए जिसमें कई ग्रामीण भी घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह है मामला
इस सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार बाई का बास में 20 बीघा जमीन को लेकर दो पक्षों में काफी साल से विवाद चल रहा था और यह विवाद बटाई को लेकर था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जसराम पक्ष का जमीन पर कब्जा काश्त है। पुलिस पर हमले के आरोप में पांच पुरुष और दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज व फोटो : रॉबिन बेनिवाल मनीष बावलिया
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.