- 9 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर
- बारिश होने पर ठंड लौटेगी ठंड
जयपुर। राज्य मं कए बार फिर मौसम पलटा और कोटा- बारों में शाम को करीब एक घंटा बरसात हुई। इससे सड़कों पर पानी भर गया। बारां में ओले भी गिरे। वहीं दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी जारी है। बीती रात राज्य में सबसे कम तापमान राज्य के एकमात्र पर्वतीय स्थल माउंट आबू में 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात को सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 15.0 डिग्री रहा। जयपुर में बीती रात तापमान 13.2 डिग्री रहा।
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। जयपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, बरसात भी हो सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार व गुरुवार को अलवर, बारां, भरतपुर, झुंझुनूं , सीकर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में आंधी-बारिश के साथ ओलों की चेतावनी जारी की है।
राज्य के 14 शहरों का तापमान 10 डिग्री से ऊपर रहा। करीब एक पखवाड़े वाले 15 शहरों का तापमान 10 डिग्री से ऊपर रहा था। इसके बाद राज्य में अधिकांश स्थानों पर आई बरसात-ओलों से तापमान में आठ से दस डिग्री तक की गिरावट आई थी। सीकर के फतेहपुर और माउंट आबू में तापमान माइनस में चला गया था। सर्दी का असर करीब 10 दिन रहा।
प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
माउंट आबू | 9.4 डिग्री सेल्सियस |
अजमेर | 13.6 डिग्री सेल्सियस |
भीलवाड़ा | 10.5 डिग्री सेल्सियस |
अलवर | 10.0 डिग्री सेल्सियस |
जयपुर | 13.2 डिग्री सेल्सियस |
पिलानी | 10.5 डिग्री सेल्सियस |
कोटा | 11.9 डिग्री सेल्सियस |
सवाईमाधोपुर | 11.6 डिग्री सेल्सियस |
चित्तौड़गढ़ | 11.4 डिग्री सेल्सियस |
डबोक | 13.0 डिग्री सेल्सियस |
बाड़मेर | 15.0 डिग्री सेल्सियस |
जैसलमेर | 11.2 डिग्री सेल्सियस |
जोधुपर सिटी | 14.5 डिग्री सेल्सियस |
बीकानेर | 12.9 डिग्री सेल्सियस |
चूरू | 12.5 डिग्री सेल्सियस |
गंगानगर | 10.3 डिग्री सेल्सियस |