पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जयपुर. यहां 13 साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव रामनगरिया इलाके के विज्ञान नगर में मिला। बच्चा कल शाम को अपने दोस्त के घर गया था। वहीं से वह लापता हो गया था। पुलिस ने मामले में युवक को हिरासत में लिया है, जो कि बच्चे का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि मालपुरा इलाके में रहने वाले शंकरलाल का सांखला का बेटा नितिन 8वीं क्लास में पढ़ता था। वह शुक्रवार शाम को अपने दोस्त के घर गया था, वहां से लापता हो गया। देर तक घर नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी तलाश की। लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो थाने पहुंचकर अपहरण का मामला दर्ज कराया। सुबह विज्ञान नगर में एक बच्चे का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची तो शव की शिनाख्त नितिन के तौर पर हुई। एफएसएल और डॉग स्कवॉयड की टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए हैं। शुरुआती जांच में गला दबाकर बच्चे की हत्या करने का अंदेशा जताया गया है। जहां बच्चे का शव मिला वह उसके घर से करीब 20 किलोमीटर दूर है।
जीजा के साथ आखिरी बार देखा गया था बच्चा
मृत बच्चे के पिता शंकरलाल सांखला पेंटिंग का काम करते हैं। परिजन ने नितिन के उस दोस्त से पूछताछ की जिसके घर वह गया था। दोस्त ने बताया कि नितिन को उसका जीजा महेंद्र उर्फ सोनू अपने साथ लेकर गया था। सोनू सफेद रंग की कार में सवार था। इसके बाद परिजन ने जीजा महेंद्र से बात की तो उसने बताया कि नितिन शाम तक उनके साथ था, लेकिन वे उसे घर छोड़कर चला गया था। इसके बाद उसे नितिन के बारे में कोई जानकारी नहीं है।पुलिस ने संदेह के आधार पर महेंद्र को हिरासत में लिया है। जो मृत बच्चे के पिता के भाई का जंवाई है। पुलिस को आशंका है कि आर्थिक कर्ज से परेशान होकर फिरौती वसूलने से जोड़कर देखा जा रहा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.