पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कुएं में मिला 13 साल की लड़की का शव, होली के दिन से थी लापता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते हुए। - Dainik Bhaskar
लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते हुए।
  • पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया
  • डॉक्टरों के मुताबिक 48 घंटे से शव पानी में ही डूबा रहा

नगर (भरतपुर). जिले की नगर तहसील में शुक्रवार को एक कुएं से लड़की का शव मिला। लड़की तीन दिन से लापता थी। मृतका के परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

क्या है मामला
पुलिस के मुताबिक, प्रभुदयाल की 13 साल की बेटी होली के दिन लापता हो गई थी। बच्ची रात को घर पर सोई थी, लेकिन सुबह नहीं मिली। 10 तारीख की सुबह उसका भाई उठा तो लड़की वहां नहीं थी। इस पर परिजनों ने उसे तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली। उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गांव की एक महिला शुक्रवार सुबह प्रभुदयाल के घर के पास ही बने कुएं से पानी लेने गई थी। उसने कुएं में लड़की का शव देखा। उसके चिल्लाने पर बड़ी संख्या में गांव के लोग इकट्‌ठे हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से निकाला। 

अपहरण और हत्या का केस दर्ज
मृतका के परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण व हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पोक्सो के तहत केस दर्ज किया है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि शव 48 घंटे से कुएं में था। परिजनों ने पुलिस को एक नंबर भी बताया है जिस पर लड़की की अक्सर किसी से बात होती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के लिए अब यह पता लगाना है कि लड़की का शव अगर 48 घंटे यानी दो दिन से पानी में था तो एक दिन वह कहां रही।

न्यूज व फोटो : पुष्पेंद्र मिश्र

खबरें और भी हैं...