पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

माता-पिता के घर नहीं जाना चाहती थी युवती, ससुराल पहुंचे चाचा और भाई ने उसी की सास को मारी गोली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घटना की जानकारी देते मायाराम। - Dainik Bhaskar
घटना की जानकारी देते मायाराम।
  • मायाराम ने बताया कि पिहर वाले अपनी बेटी को 9 लाख में बेचना चाहते थे
  • दोनों परिवार में यहीं विवाद चल रहा था, करीब 1 साल पहले दोनों की शादी हुई थी

अलवर. शहर के सदर थाना क्षेत्र में गांव मोल्दिका में आज सुबह करीब 5.30 बजे एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी अनुसार मृत महिला की बहू के पिहर वालों ने ही ससुराल पहुंचकर फायरिंग की। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद मामला दर्ज कर पूरे जांच शुरू कर दी गई है।


थानाधिकारी रामदास मीणा ने बताया कि गांव में मायाराम के घर शनिवार सुबह उसके बेटे की पत्नी के पिहर वाले पहुंचे थे। जिसमें लड़की का चाचा अवतार और भाई अतरा घर आए थे। उस वक्त मायाराम और उसकी पत्नी बर्फी घर में सो रहे थे। इस दौरान मायराम की बर्फी को गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शुरुआती पूछताछ में सामने आ रहा है कि मयराम और बर्फी के बेटे की पत्नी ससुराल में ही रहना चाहती थी। वहीं पीहर पक्ष नहीं चाहता था कि बेटी यहां रहे। जिसके चलते दोनों परिवार में मनमुटाव चल रहा था।


वहीं मायाराम ने बताया कि पिहर वाले अपनी बेटी को 9 लाख में बेचना चाहते थे, लेकिन उसने मेरे बेटे से शादी कर ली। दोनों परिवार में यहीं विवाद चल रहा था। करीब 1 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। घटना के वक्त मयराम और बर्फी एक कमरे में सो रहे थे। वहीं बेटा और बहू दूसरे कमरे में सो रहे थे।
 

खबरें और भी हैं...