पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Congress Rajya Sabha Candidate | Nagaur MP Hanuman Beniwal On KC Venugopal, Neeraj Dangi Over Congress Rajasthan Rajya Sabha Candidate List

केसी वेणुगोपाल को कांग्रेस ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, आरएलपी के बेनीवाल बोले- जो बाहर से सांसद बनते, वे बस घूमने आते हैं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमान बेनीवाल और केसी वेणुगोपाल (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar
हनुमान बेनीवाल और केसी वेणुगोपाल (फाइल फोटो)
  • बेलीवाल बोले- एक जाट समाज से भी उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए था, ये सलाह कांग्रेस को दे रहा हूं
  • 'भाजपा इस समय किसी मजबूत किसान के बेटे को उम्मीदवार बनाती है तो आरएलपी पार्टी पूरा साथ देगी'

जयपुर. मध्यप्रदेश में सियासी ऊथल पुथल के बीच कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा चुनावों के लिए नौ उम्मीदवारों के नाम की सूची गुरुवार रात को जारी कर दी है। राजस्थान में कांग्रेस ने केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी को राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी बनाया है। प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए इन दो नाम की घोषणा के बाद प्रतिक्रिया सामने आने लगी है।   

बाहर से लाए गए हैं उम्मीदवार: बेनीवाल
आरएलपी से नागौर के लोकसभा सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- कांग्रेस सरकार का राजस्थान में जाटों ने हमेशा साथ दिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिर दांव खेला है। बाहर से पकड़कर लाए हैं। एक बाहर से लाए गए हैं केसी वेणुगोपाल और दूसरे नीरज डांगी जो मेरे हिसाब से इतने बड़े नाम नहीं हैं। जो बाहर से सांसद बनते हैं और घूमने के लिए राजस्थान आते हैं। एक जाट समाज से भी उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए था। ये सलाह मैं कांग्रेस को दे रहा हूं।

भाजपा का साथ देंगे
उन्होंने कहा है कि भाजपा अगर मजबूत किसान के बेटे को उम्मीदवार बनाती है, तो आरएलपी पार्टी कांग्रेस उम्मीदवार को हराने के लिए पूरी तरह भाजपा के साथ रहेगी। 

भाजपा ने राजेंद्र गहलोत को बनाया उम्मीदवार 
राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी थी। जिसमें भाजपा ने पूर्व मंत्री और पार्टी के वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र गहलोत को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। राजेंद्र गहलोत पूर्व में बीजेपी सरकार के दौरान मंत्री रह चुके हैं। राजेंद्र गहलोत को अभी हाल ही में पार्टी में हुए संगठनात्मक चुनाव का प्रदेश प्रभारी बनाया गया था। 

मध्यप्रदेश में कांग्रेस- भाजपा ने बनाया इन्हें उम्मीदवार
मध्यप्रदेश से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और ग्वालियर से आने वाले कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किया है। बरैया लोकसभा चुनाव के पहले 2019 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वहीं कांग्रेस से बगावत के बाद भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी को भाजपा ने राज्यसभा प्रत्याशी बनाया गया है। 13 मार्च को यानि आज नामांकन की आखिरी तारीख है। 12 मार्च को दोनों पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।

राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम
6 मार्च को नोटिफिकेशन जारी हुआ
नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख - 13 मार्च
नॉमिनेशन की स्क्रूटनी - 16 मार्च
नाम वापसी की आखिरी तारीख - 18 मार्च
निर्वाचन की तारीख - 26 मार्च
मतदान - 9 बजे से 4 बजे तक
वोटो की गिनती - शाम 5 बजे (26 मार्च)



खबरें और भी हैं...