पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
नागौर. शनिवार रात मुंडवा रोड पर एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, ट्रक जब्त कर शव को मोर्चरी में रखवाया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, युवक तेजा राम गोदारा झाड़ेली का रहने वाला था और वह अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक से गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.