पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
बागोड़ा/जालोर. दादाल ग्राम पंचायत में भारतमाला परियोजना को लेकर किसानों का महापड़ाव बुधवार को 13वें दिन भी जारी रहा। काफी संख्या में किसानों का आमरण अनशन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इधर, 22 किसानों ने आंदोलन स्थल पर ही भूमि समाधि ले रखी है।
महापड़ाव पर माैजूद किसानों ने सरकार को चेतावनी दी है कि गुरुवार दोपहर तक किसानों की मांगें नहीं मानी तो किसानों द्वारा कड़ा फैसला लिया जाएगा। गौरतलब है कि भारतमाला परियोजना को लेकर प्रदेशभर के किसान प्रदेश से गुजरने वाले दो एक्सप्रेस-वे के विरुद्ध में किसान पिछले करीब 90 दिन से उपखंड कार्यालय के आगे प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं, पिछले 13 दिनों से बागोड़ा के पास कई जिलों से सैकड़ों किसान महापड़ाव में पहुंचे।
किसानों ने प्रस्तावित एनएच 754 पर जालोर व बाड़मेर के किसानों की जमीन को बचाते हुए इस हाईवे को नेशनल हाईवे 68 पर निकालने। जमीन को बाजार की दर पर खरीद करने और मुआवजा अधिनियम 2013 के उल्लंघन करने पर राजस्थान के अधिकारियों पर अापराधिक मुकदमा धारा, 84, 85 व 87 के तहत चलाकर अधिकारियों को 3 साल की सजा देने की मांग की है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.