पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जयपुर. प्रदेश में बीते 24 घंटों में मौसम साफ रहा। वहीं मंगलवार को होली की सुबह जयपुर और बारां समेत प्रदेश में कई जगह बूंदाबांदी हुई। सुबह से ही प्रदेश में कई जगह बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पुनः पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के आस-पास एक परिसंचरण तंत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य मे कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे बीकानेर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर और भरतपुर संभाग में बादल गरजने के अलावा हल्की बारिश, बिजली चमकने और 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मार्च के आखिर में बीकानेर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर तथा भरतपुर संभाग कहीं न कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।
वहीं पिछले सप्ताह हुई बारिश और ओलावृष्टि से राज्य में ठंड लौट आई है। रात को तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि बीती रात तापमान में उतार-चढ़ाव रहा।
फोटो- आदित्य शर्मा
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.