पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार शाम बजट पर रिप्लाई में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को खूब सुनाया। कहा- उपनेता बार बार कहते हैं.. घोषणा.. घोषणा.. घोषणा। व्यवधान के बीच सीएम ने कहा- आपने कुछ सुझाव तो दिए नहीं है। यह सरकार वसुंधरा की नहीं है। यह अशोक गहलोत की सरकार है। इस पर सत्तापक्ष की तरफ से मेजें बजी तो सीएम बोलते गए..। गहलोत ने कहा- आपकी तरह हम नहीं है कि सरकार बदली तो पिछली की सब योजनाएं बंद कर दो। हमने बीजेपी सरकार के सब काम चालू रखे हैं। कोई बंद नहीं करेंगे काम। ईस्टर्न कैनाल भी शुरू करेंगे, टाप प्रायोरिटी देंगे उसको। हम पहले वाली सरकार नहीं है। जो एक प्रोग्राम में भी हमारे कांग्रेस एमएलए को बुलाती तक नहीं थी। हमें तो विपक्ष का एमएलए आकर साथ बैठे तो खुशी होती है। लेकिन बीजेपी सरकार ने ऐसा माहौल बना दिया था कि हमारे एमएलए को साथ बिठाते तक नहीं थे।
वसुंधरा ने न चोरी की थी न जग्लिंग से किया धन प्रबंधन, केंद्र देता था
गहलोत ने नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया पर वार किया और कहा कि आपने बार-बार बोला वसुंधरा ने कभी नहीं कहा कि धन की कमी है। कैसे भी पैसा ले आती थीं। मैं बताता हूं पैसा कहां से आता था। वसुंधरा कहीं से चोरी नहीं की, न जग्लरी की। गहलाेत बाेले-उस समय तक केंद्र में पूर्व पीएम राजीव गांधी की बनाई पाॅलिसी चल रही थी, जिसके तहत कई योजनाओं का एक साथ बड़ा पैसा स्टेट को आता था। वह यूज होता था, इसलिए संकट नहीं था। मोदी ने वह सब बदल दिया, इसलिए सब राज्य भारी संकट में हैं। केंद्र के पास देने के लिए रुपया नहीं है।
एमएलए की नहीं सुनने वाले अफसरों पर कार्रवाई
मुद्दा उठाा था कि सदन में ऑॅफिसर बैच दिन भर खाली रहती है। एमएलए की बात कोई नोट करने वाला नहीं होता। सीएम ने कहा कि एमएलए कसी भी दल के हो यदि अफसर सुनवाई नहीं करता है तो कठोर कार्रवाई करेगी।
ओलावृष्टि की गिरदावरी 20 तक पूरी कर लेंगे
सीएम ने कहा कि ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के लिए सहायता राशि का वितरण मार्च में शुरू कर देंगे। मंत्रियों को जिलों में भेजा था। विशेष गिरदावरी 20 तक पूरी कर लेंगे। 7 जिलों में कराई है। 1410 करोड़ रु. अब तक दिए हैं।
मुख्यमंत्री राज नीर योजना लागू होगा
मुख्यमंत्री राज नीर योजना’ लागू करेंगे, शहरी उपभोक्ताओं की मासिक जल खपत 15 हजार लीटर तक माफ होगा। पहले चरण में 29 शहरों में 3 वर्षों में 10 लाख वाटर मीटर बदले जाएंगे। गावों में 55 लीटर प्रतिदिन माफ होगा।
5 बड़ी घोषणाएं :
सीएम ने करीब 190 विधानसभा क्षेत्रों के लिए की घोषणाएंं :
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.