पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News 10 Thousand Rupees On The Pretext Of Appointing A Dealer Of The Herbal Company Cheating

हर्बल कंपनी का डीलर नियुक्त करने का झांसा देकर 10 हजार रु. ठगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर | झोटवाड़ा थाना इलाके में युवक को हर्बल कंपनी का डीलर नियुक्त करने के नाम पर 10 हजार रुपए ठगने का मामला सामने आया है। शिवपुर सत्य नगर कॉलोनी झोटवाड़ा निवासी किशन सिंह राठौड़ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस का कहना है कि 11 फरवरी को परिवादी के पास बिग गोपी डील कंपनी से एक युवती का फोन आया था। उसने परिवादी को झांसा दिया कि हमारी कंपनी आपको डीलर नियुक्त करना चाहती है। इच्छुक हैं तो बैंक खाता नंबर, आधार, पैन कार्ड व पासपोर्ट साइज फाेटो ई-मेल कर दो। पीड़ित ने जानकारी दी जिसके बाद एग्रीमेंट के नाम पर 10 हजार रुपए ठग लिए।
खबरें और भी हैं...