पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिद्धचक्र विधान में चढ़ाए 1024 अर्घ्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर| अष्टान्हिका महापर्व के उपलक्ष में श्रीपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर हीरापथ, मानसरोवर के नेतृत्व में जयपुर से सोनागिर गए यात्रियों ने श्री 24समवशरण भक्ति तीर्थ मंदिर में अष्ट द्रव्य से सिद्धचक्र महामंडल विधान की पूजा की। श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य करते हुए मंडल पर 1024 अर्घ चढ़ाए। समिति के अध्यक्ष व महोत्सव के कुबेर धनकुमार कासलीवाल-मीना कासलीवाल ने बताया कि सुबह श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा की गई। इंद्र-इंद्राणियों ने अष्ट द्रव्य से श्रीजी की पूजा की।कार्यक्रम संयोजक सुरेश कुमार छावड़ा ने बताया कि महोत्सव में बाबूलाल-कांता बिन्दायका चक्रवर्ती बने।
खबरें और भी हैं...