पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News 12 Women Traffic Police Employees Honored For Outstanding Work

उत्कृष्ट कार्य करने पर 12 महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ट्रैफिक कंट्रोल करने में महिलाएं ज्यादा अनुशासित : राहुल प्रकाश

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ट्रैफिक राहुल प्रकाश बोले- महिलाएं अनुशासन में रहकर ट्रैफिक संभालती हैं। सड़क पर यदि दुर्घटना में मौत होती है तो सबसे पहले मां ही रोती है। उस मां के दर्द को महिलाएं ही समझ सकती हंै। उन्होंने अपील की- यह प्रण लें कि किसी मां की गोद सूनी न हो। किसी मां की आंखों में आंसू न आएं। अपनों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करं।

कार्यक्रम में एसके फिनकोर्प कंपनी ने सम्मानित महिला पुलिसकर्मियों को हेलमेट वितरित किए। एडि. डीसीपी ट्रैफिक सतवीर सिंह व ललित किशोर भी मौजूद रहे।

जयपुर| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को अजमेरी गेट स्थित चेंबर भवन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 12 महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों काे सम्मानित किया गया। रविवार को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक 31 ट्रैफिक प्वाइंटों पर 137 महिला पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था संभाली थी। पहली बार महिला पुलिसकर्मियों ने चौराहों पर यातायात का संचालन किया है। यह सम्मान हैड कांस्टेबल इंद्रा देवी, कांस्टेबल विनीता, आशा, किरण, सुखजीत, रिंकी, विद्या देवी, रीना, सरोज, सुषमा देवी, सुनीता और संजू को दिया गया। इनके अलावा दो ट्रैफिक वार्डन भावना सैनी व ज्योति घटवाणी को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया है।


खबरें और भी हैं...