- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News 1400 Rupees In Silver And 2350 Rupees In Silver
साेने में 1400 रुपए अाैर चांदी में 2350 रुपए की गिरावट
काराेबारी गतिविधियाें पर काेराना वायरस की मार अाैर ज्यादा गहरी हाेती जा रही है। निवेश के लिए सुरक्षित साेना भी अब मंदी के वायरस का शिकार हाे गया है। शनिवार काे वैश्विक मंदी के असर से स्थानीय सर्राफा बाजार में साेना 1400 रुपए प्रति दस ग्राम टूट गया वहीं चांदी भी 2350 रुपए प्रति किलाे सस्ती हाे गई। दाे दिन में साेना 2650 रुपए अाैर चांदी 4700 रुपए घट चुकी है।
काराेबारियाें के अनुसार कोरोना वायरस का संक्रमण दुनिया के 120 से अधिक देशों तक फैलने से वैश्विक अर्थव्यवस्था की कमर टूट गई है। वैश्विक स्तर पर भारी बिकवाली से विदेशों में शुक्रवार को सप्ताहांत पर साेने-चांदी पर भारी दबाव दिखा। लंदन और न्यूयार्क से मिली जानकारी के अनुसार सप्ताहांत पर सोना हाजिर भारी गिरावट लेकर 1529.05 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा 71.50 डॉलर टूटकर 1,517.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर करीब एक डॉलर गिरकर 14.72 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
साेना शुक्रवार के काराेबार में एक समय 75 डाॅलर प्रति अाैंस तक टूट चुका था। शेयर बाजाराें में मंदी के भाव लिक्विडिटी क्राइसिस पैदा हाे गया जिसे साेने-चांदी में अाई भारी गिरावट ने अाैर गहरा कर दिया। विदेशाें में यह अालम है कि साेने काे बेचने में सभी जुटे हुए हैं। साेने के लिए कहा जाता है कि इसे अाप जब चाहे बेच सकते हैं ताे यही बात काराेबारी जगत मंे अभी चल रही है।
अब भी है साेने में दम
यूराे पेसिफिक केपिटल के सीईअाे पीटर शिफ के अनुसार माैजूदा मंदी का दाैर माैद्रिक सप्लाई बढ़ाने की बात कर रहा है। दबाव के दाैर में अधिक मनी सप्लाई साेने के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। उनके अनुसार साेने में अब भी दम है। माैजूदा हालाताें में उत्पादन भले ही कम हाे जाएगा जिससे वस्तुअाें की सप्लाई प्रभावित हाेगी वहीं विश्व में माैद्रिक अापूर्ति बढ़ जाएगी।
जयपुर सर्राफा भाव
चांदी (999) 41,800, चांदी रिफाइनरी 41,300 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 68,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 41,950 रुपए, सोना जेवराती 39,500 रुपए तथा वापसी 38,000 रुपए प्रति दस ग्राम।