पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नींदड़ में सत्याग्रह के 15 दिन पूरे, वार्ता को आगे नहीं आई सरकार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। नींदड़ में जमीन अवाप्ति के विरोध में जमीन समाधि सत्याग्रह कर रहे किसानों से सरकार वार्ता को आगे नहीं आ रही। कांग्रेस सरकार में दूसरे फेज के आंदोलन को फिर 15 दिन हो चुके हैं।

मौके पर 101 किसान जमीन समाधि कर बैठे हैं और इनमें 41 महिलाएं भी शामिल हैं। जेडीए के साथ बातचीत खारिज होने के बाद कुछ दिन पहले मुख्य सचेतक महेश जोशी मौके पर गए और सरकार स्तर पर बातचीत की बात भी कही। हालांकि उनकी ओर से बातचीत का कोई न्यौता नहीं मिला। इसके बाद से किसान और निराश हैं। मजबूरन 5 किसानों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। संघर्ष समिति के नगेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों से बातचीत के लिए सरकार ने जिस तरह से मुंह फेरा हुआ है, वह बेहद निराशाजनक है।
खबरें और भी हैं...