पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News 3 Interior Designers Of Jaipur Making Friendly Mehrangarh Fort With Tactile Art Have Also Done Work In City Palace

जयपुर के 3 इंटीरियर डिजाइनर्स टेक्टाइल आर्ट से मेहरानगढ़ फोर्ट को बना रहे डिसएबल फ्रेंडली, सिटी पैलेस में भी कर चुके हैं काम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुड न्यूज

म्यूजियम और फोर्ट के अहम हिस्सों पर होंगे ‘ब्रेल साइनेज’

‘स्पर्श’ प्रोजेक्ट के तहत फोर्ट के म्यूजियम को एक्सेसेबल बनाने की शुरुआत हो चुकी है। यह प्रदेश का पहला ऐसा फोर्ट होगा जिसमें साइन लैंग्वेज में वीडियो डिसएबल्ड विजिटर्स के लिए होंगे। जो सुन नहीं सकते वे वीडियो देखकर फोर्ट में घूमने के डायरेक्शंस को समझ सकेंगे। म्यूजियम और फोर्ट के अहम हिस्सों पर ‘ब्रेल साइनेज’ बनाने का काम शुरू हो चुका है। यानी जो विजिटर देख नहीं सकते हैं, वे छूकर महसूस कर पाएंगे। गौरतलब है कि 25 पेजों की ब्रेल बुक को जोधपुर के पूर्व राजघराने के महाराज गजसिंह लॉन्च कर चुके हैं। जो पूरी तरह मेहरानगढ़ फोर्ट के महल व म्यूजियम्स पर आधारित है। वहीं म्यूजियम के अधिकतर हिस्सों में रैम्प बना दिए गए है। हालांकि पहले अधिकतर हिस्सों में रैम्प नहीं थे। अब तीन अलग-अलग हिस्सों में रैम्प बनाए गए हैं।

उमंग स्कूल के साथ अार्ट थैरेपी का प्राेजेक्ट

हैरिटेज आर्किटेक्ट व एक्सेस कंसल्टेंट सिद्धांत शाह ने खासतौर से स्पर्श प्रोजेक्ट के लिए जयपुर से टीम तैयार की है जिसमें उन्होंने पर्ल से पासआउट स्टूडेंट्स भूपेंद्र सिंह शेखावत, दिव्या सिंह और गुरमीत कौर बख्शी को शामिल किया है। ऐसे में उन्होंने इन स्टूडेंट्स के साथ मिलकर टीम तैयार की और मेहरानगढ़ फोर्ट प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया। अगले साल वे जयपुर स्थित ‘उमंग’ स्कूल के साथ आर्ट थैरेपी पर स्पेशल प्रोजेक्ट करेंगे।

टेक्टाइल अार्ट क्या है : टेक्टाइल आर्ट ऐसी विधा है,जिसकी मदद से विजुअली इम्पेयर्ड लोग किसी बनावट या आकार जैसे : हिस्टोरिकल मॉन्यूमेंट्स, अॉब्जेक्टस, पेंटिंग से लेकर आर्ट वर्क को छू कर महसूस कर सकते है। इसमें जिस अॉब्जेक्ट को टेक्टाइल स्वरूप में तैयार किया जाता है, वह उभरा हुआ होता है।

जयपुर के सिटी पैलेस म्यूजियम की तर्ज पर जोधपुर के मेहरानगढ़ फोर्ट को पूरी तरह डिसएबल्ड फ्रेंडली बनाया जाएगा। ‘स्पर्श’ प्रोजेक्ट के तहत फोर्ट को डिसएब्लड फ्रेंडली बनाने में जयपुर के 3 इंटीरियर डिजाइनर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

वे सिटी पैलेस म्यूजियम में काम कर चुके हैरिटेज आर्किटेक्ट और एक्सेस कंसल्टेंट सिद्धांत शाह के साथ मिलकर टेक्टाइल आर्ट तैयार कर रहे हैं, जिसे वे मार्च के आखिर तक पूरा कर लेंगे। इस तरह डिसएबल्ड विजिटर्स भी फोेर्ट को टेक्टाइल आर्ट के जरिए छू कर महसूस कर पाएंगे।
खबरें और भी हैं...