- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News 3 Million Loss To 39english Medium39 In Delhi
दिल्ली मेंे ‘अंग्रेजी मीडियम’ को 3 करोड़ का घाटा
‘अंग्रेजी मीडियम’ को तीन से छह करोड़ का नुकसान अकेले दिल्ली शहर से हो रहा है। वहां के मशहूर सिनेचेन डिलाइट के जीएम आरके मेहरोत्रा ने बताया, ‘हमारे सारे एडवर्टिजमेंट और कंटेंट प्रोवाइडर का मोटा नुकसान हो रहा है। सिनेमा न देखने आने वालों का असर मॉल के फुटफॉल पर हो रहा है। गुरूवार से पहले तक अकेले डिलाइट में 80 फीसदी तक ऑक्युपेंसी थी। अंग्रेजी मीडियम पांच शो में रिलीज होनी थी। हमारी दो सिनेमाघरों की स्क्रीन के लिए 600 टिकटें एडवांस बुक हो चुके थे। इसे आप दिल्ली के 152 स्क्रीन के लिए कैलकुलेट करें तो अकेले दिल्ली शहर से अंग्रेजी मीडियम को तीन करोड़ तक का नुकसान है एक बार में।’ राजस्थान में शूट हुई ‘अंग्रेजी मीडियम’ की होम स्टेट में दोपहर तीन बजे तक महज 15 से 18 पर्सेंट की ऑक्युपेंसी थी। पूरे राजस्थान में 250 से ऊपर स्क्रीन हैं। ट्रेड पंडित राज बंसल कहते हैं, ‘सिनेमाघरों की बंदी टाली जा सकती थी। यहां से ज्यादा भीड़ तो लोकल ट्रेनों, बसों में होती है।’